Explore

Search

April 18, 2026 5:47 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागृति शिविर का शुभारंभ 19 से होगा

इस शिविर में सूरत के योग गुरु सुरेश सुथार सहभागियों को मार्गदर्शन देंगे

-योग प्रशिक्षिका श्रीमती अमिता अग्रवाल 13 दिन से निःशुल्क योग व स्वास्थ्य शिविर में दे रही हैं मार्गदर्शन

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन के लिए पतंजलि योग पीठ,हरिद्वार के बेनर तले शिवगंज की धरा पर आदर्श विद्या मंदिर में 05 अप्रैल से अवनरत जारी निःशुल्क योग एवं स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ अब डिजिटल युग के दौरान भौतिक सुविधार्थ मोबाइल की दुनिया में खो रहे बच्चों व युवाओं को प्रकृति से रुबरु कराने एवं योग के माध्यम से शांति की ओर ले जाने के लिए 19 अप्रैल,रविवार से “चलो चले योग की ओर” की उदघोषणा के साथ विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागृति शिविर का शुभारंभ किया जा रहा हैं।

निःशुल्क योग व स्वास्थ्य शिविर में मार्गदर्शन दे रही योग प्रशिक्षिका एवं पतंजलि योग परिवार,शिवगंज की सम्पर्क सूत्र श्रीमती अमिता अग्रवाल शिवगंज की माताओं-बहनों व पुरुषों को पिछले 13 दिनों से लगातार शिविर शुभारंभ के साथ प्रतिदिन प्रातः06.00 से 07.00 तक योग क्रियाएं करवाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं।

योग प्रशिक्षिका श्रीमती अमिता अग्रवाल ने सिरोही हैडलाइन को बताया कि 19 अप्रैल,रविवार से आरम्भ किए जा रहे विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागृति शिविर में पतंजलि योग समिति सूरत के जिला प्रभारी,गुजरात राज्य योग बोर्ड के कोच एवं 14 वर्षों के अनुभवी योग गुरु सुरेश सुथार सहभागियों को षट्कर्म चिकितासा अभ्यास में मार्गदर्शन देंगे।
अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल से बच्चो व युवाओं की आंखे थक रही हैं।उनका सिर दर्द,तनाव और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा हैं।ऐसे में शिविर के दौरान योग गुरु प्रतिदिन प्रातः06.00 से 07.30 बजे तक जल नेति करवा कर श्वसन तंत्र साइनस,सर्दी-जुकाम,एलर्जी,कर्ण रोग, आंखों के रोग,माइग्रेन में पूर्ण राहत देने के साथ प्रदूषण व रेडिएशन से सिर दर्द दूर करेंगे।
इसी तरह चक्षु प्रक्षालन के माध्यम से स्क्रीन की थकान से आंखो को नई रोशनी व ठंडक दिलायेंगे।त्राटक से एकाग्रता, दृष्टिदोष निवारण स स्मरण शक्ति के विकास में लाभ होगा।

शिविर में काजल दीदी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देगी।चार्टड एकाउंटेंट चेतन अरोड़ा शिविर में मन को शांत करने,एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक स्पष्टता प्राप्त करने के लिए ध्यान करवाएंगे।

अमिता अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर का लाभ लेने के इच्छुकों को अपने साथ योग मैट/दरी,पानी की बोतल,छोटा तौलिया,लिखने के लिए डायरी व पेन लाना जरुरी हैं।
पतंजलि सूत्र कहता हैं कि “योग कर्मसु कौशलम्” अर्थात योग से हर कार्य में कुशलता मिलती हैं,इसलिए पतंजलि योग परिवार विशेष अपील करता हैं कि बुजुर्गगण अपना अनुभव साझा कर नई पीढ़ी को योग से जोड़े एवं युवा व बच्चे मोबाइल छोड़े,योग अपनाएं और स्वस्थ जीवन का संकल्प लें तभी शिविर की सार्थकता रहेगी।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.